Recent Posts

This is default featured slide 1 title

just a wait for new update

This is default featured slide 2 title

just a wait for new update

This is default featured slide 3 title

just a wait for new update

This is default featured slide 4 title

just a wait for new update

This is default featured slide 5 title

just a wait for new update

Wednesday, 19 October 2016

सफलता प्राप्त करने के 10 सूत्र


सफलता प्राप्त करने के 10 सूत्र


आज हर कोई सफल होना चाहता है चाहे वो आप ,मै या कोई भी क्यों ना हो | सफलता का स्वाद हर कोई चखना चाहता है | लेकिन सफल होना इतना आसान भी नही है | सफलता पाने के लिए हमें अपनी कई आदते बदलनी पड़ती है | मै आपको सफलता के ऐसे ही 10 सूत्र बताऊंगा जिसे आप अपने जीवन में उतारना शुरू कर देंगे तो मै कहूँगा की आप निश्चिय ही सफलता की ओर बढ रहे है और आपको सफल होने से कोई नही रोक सकता | सफलता मिलना इतना आसन भी नही है की कम काम में सफलता हासिल हो जाये इसके लिए आपको कठिन मेहनत , नियम , निरंतरता आदि कई काम करने होंगे आपको आपके लक्ष्य तक पहुँचने के लिए | कई बार तो असफलता भी हासिल हो जाती है पर ऐसे वक्त में जो हिम्मत नहीं हांरते है और निरंतर अपने लक्ष्य की बढता है वो सफलता को हासिल कर ही लेते है | आप भी उनकी तरह बनना या सफलता के मार्ग पर चलना चाहते है तो आपको सफल इन्सान बनने के लिए आपको उनकी (सफल व्यक्ति) आदतों को भी अपने जीवन में उतारना चाहिए और अपने आपको आपके स्वभाव के विपरीत चल कर सफल व्यक्ति के स्वभाव को स्वीकार कर लेना चाहिए
मै आपको 10 सफलता के मन्त्र बता रहा हु ये 10 सफलता की चाबियाँ आपको आगे बढने सफल बनाने में मदद करेगी


सफलता प्राप्त करने के 10 सूत्र 


आप गंभीर रूप से खुद को सफल के बारे में सोच ही लिया है तो आपको ये सफलता के 10 मन्त्र (सूत्र) सफलता की और बढने में आपका सहयोग करेगी
चलिए जानते है वो कोनसी 10 चाबिया है सफलता की .....

1. आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच  


आप समझ गए होंगे की मै क्या कहना चाहता हु | किसी भी काम को शुरू करने से पहले ही लोग हिम्मत हार जाते है और ये फैसला भी कर लेते है की नही ये मै हरगिज नही कर सकता | बस ऐसी ही आपके मन की हीन भावना को मजबूत और अडिग बनाके किसी भी काम को कर लेने की जिद्द कर लेनी है और फिर उसी ही वाक्य को बदल के ऐसे सोचना है की हा, ये तो में आसानी से कर सकता हु | व्यक्ति के पास आत्मविश्वास तो होना ही चाहिए पर आत्मविश्वास से कही ज्यादा स्पष्ट सोच का भी होना जरुरी है | कई लोग मानते है की उनके पास आत्मविश्वास की कमी नही है फिर भी वो सफलता को हासिल नही कर पाते है | महज एक आत्मविश्वास होना ही काफी नही है उसके साथ स्पष्टता का भी होना जरुरी है | आत्मविश्वास एक रोशनी की ही तरह होता है जब वो रोशनी किसी चीज पर पडती है तो वो भी चमक जाती है पर उसमे स्पष्ट हो तो उसकी चमक सारी दुनिया देख पाती है

2. काम वही करे जिसमे आपकी दिलचप्सी (रूचि) हो 


कोई भी काम शुरू करने से पहले आप उसके परिणाम के बारे में जरुर विचार करे और जाने की वो काम आपको क्या परिणाम देगा और उसी के अनुसार काम की शुरुआत करे, ख़ुशी और शांति पाने के लिये अपने दिमाग में हमेशा किये जा रहे काम के परिणाम को रखिये और हमेशा अपनी रूचि का ही काम इसका एक अपना ही फायदा है की अपनी रूचि के काम करने में मजा भी आएगा और मन भी लगा रहेगा और ऐसे काम में कभी थकान भी महसूस नही होती है आप वो काम कभी भी किसी समय पर करने बैठ जाओगे क्यों उस काम के प्रति आपकी लगन है आपकी दिलचस्पी है जो आपको उस काम की तरफ आपको आकर्षित करेगी |

3. असफलता से सीखे 


कई बार बहुत मेहनत ,लगन , और सब कुछ भी करने के बाद भी आपको असफलता का ही मुहं देखना पड़ता है और आप निराश होकर काम ही छोड़ देते है पर आपको निराश होने की बजाय आपको असफलता से सीखना चाहिए आपको सोचना है की इस बार कहा गलती रह गयी है वो गलती वापिस नही दोहरूँगा और इंसान हमेशा कुछ करने से ही नया सिखाता है | आप जितना ज्यादा करेंगे उतना ही ज्यादा सिखने को मिलेगा | इसलिए कहते है की उम्रदाज आदमी के पास ज्यादा अनुभव होता है क्युकी वो ज्यादा समय लेकर सिख चूका होता है | जैसे आप किसी रास्ते पर पहली बार जाते हो तो आपको उस रास्ते के बारे में कुछ पता नही होता है की घुमाव कहा है  ,गढ्ढा , चढाई, पत्थर , कांटे कहा कहा है लेकिन जब आपको दूसरी बार जाने को बोले तो आपको पहले से ज्यादा पता रहता है और उसी रास्ते पर आप बार बार रास्ते पर जायेंगे तो आपको उस रास्ते के पग पग के बारे में पता रहेगा वैसे ही आपको वो ही काम असफल होने के बाद भी बार बार करते रहने से से आपको जरुर सफलता मिलेगी | असफल होने पर निराश न हो क्युकी आपको सफल होने के लिए बस एक बार ही सही होना पड़ेगा |

4. अपने लक्ष्य का चयन करे 


आप सफल होने के लिए दिनरात बहुत मेहनत करते है पर बिना लक्ष्य के ये मेहनत भी कुछ काम की नही है अपना उद्देश्य का चयन करे और उस तक पहुँचने के लिए मेहनत करे |अपना काम आप अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए करे | सफल व्यक्ति हमेशा यही सोचते है की वो क्या कर रहे है ये नही सोचते की क्या करना है | जीवन में सफल होने के लिए लगातार अपने लक्ष्य की और बढ़ते जिस प्रकार सूर्य आपना काम लोगो के सो जाने के बाद भी करता प्रकाश देता रहता है

5. दुसरो की सलाह ले पर...


सफल इन्सान वह है जो मुश्किलों में खुद का निर्णय ले और मुसीबतो का सामना करे | बहुत से लोग सलाह  को बिलकुल नही मानते और नफरत करते है की लोग उन्हें गलत सलाह देंगे या फिर उनके कम को गलत बोल देंगे और कुछ नया करने के बारे में सलाह देंगे लेकिन आपको आपसे ज्यादा अनुभवी इन्सान से सलाह भी लेनी चाहिए और उनकी अच्छी बातो को चयन कर अपनाये और सलाह हमेशा उनसे ले जिसको आप जानते हो और आपको कभी गलत न कहे उस विश्वासी और अनुभवी इन्सान की सलाह को अपने जीवन में उतार सकते है | सलाह से आपकी समस्याओ का भी समाधान मिल जाता है और आप मानसिक रूप से भी सहज महसूस करते है | समस्याये तो हर व्यक्ति को आती है आप उन समस्याओ को किस प्रकार से सामना करते है बस सफलता और असफ़लता इन्ही बातो पर निर्भर करती है

6. मौको का फायदा उठाओ ,मौके का इंतजार मत करो 


असफल व्यक्ति जो हार मान लेता है उसके मुहं से आप कई बार सुनते है की यार मुझे तो कभी कोई मौका ही नही मिला मुझे ऐसा मौका मिलता तो क्या का क्या कर देता दरअसल वो हकीकत में कुछ भी नही कर सकता है मौका का इंतजार करने वाला कभी सफल नही हो सकता है | आपको मौके का इंतजार  नही करना चाहिए  पर लाइफ में जब भी कोई मौका मिल जाये तो उस चौका मार दीजिये | आप अब तक के जितने भी सफल व्यक्तियों को देखा है उनको कभी मौको के बारे में शिकायत करते नही देखा होगा | जिन्दगी में अवसर तो मिलते है पर कोई लोग उन्हें पहचान नही पाते है और हमेशा अवसरों को दोष देकर खुदकी कमजोरी को छिपाने की कोशिश करते रहते है |

7. हिम्मत बनाये रखे और अपने काम को धेर्य के साथ करे 


सब्र का फल हमेशा ही मीठा होता है और मीठा फल उन्ही को मिलता है जो सब्र करते है  सफलता हर किसी को इतनी आसानी से भी नही मिलती उसके लिए बहुत धेर्य की जरूरत होती है और कठिन मेहनत के बाद सफलता भी प्राप्त हो जाती है उसके लिए हिम्मत बांध कर अपने लक्ष्य की आगे बढता रखना चाहिए ,‘मुझे क्या मिलेगा या मेरा क्या होगा’, इसकी चिंता छोड़कर अगर अपने जीवन के लक्ष्य पर ध्यान बनाये रखे और जब तक आपको आपका लक्ष्य नही मिल जाता है तब तक धेर्य रखे | आप सही होंगे तब आपको पहली बार में ही सफलता मिल जाएगी |

8.  किस्मत को दोष देना भूल ही जाये 


मेरी तो किस्मत ही ख़राब है आप भी सोचते होंगे जब बार बार असफलता मिलती है मेने बताया था की मौके का इंतजार न करे मौके का फायदा उठाये क्युकी की कुछ चीजे संयोगवंश हो जाती है लेकिन आप उमके भरोसे तो नही बैठ सकते की शायद अचानक से कुछ हो जाये और में एक ही पल में सफल बन जाऊ फिर तो आपको सारी उम्र किस्मत के भरोसे ही बैठा रहना पड़े और हो सकता है एक पल के लिए किस्मत बदल जाये पर आप सफल हो जाये तो क्या पता दुसरे पल फिर किस्मत बदल जाये और आप वापिस अपनि उसी स्थिती में आ जाए अगर आप मेहनत करोगे और सफल बनोगे तो आपके साथ जो भी होगा कम से कम वह आपके वश में होगा। आपका एक सुकून का जीवन होगा।


9. थोडा और ज्यादा करने की कोशिश करे 


हमेशा आप जो भी काम करते हो उससे लगन और ईमानदारी के साथ पुरा करे और हो सके उतना ज्यादा करने की कोशिश करे ऐसा करना किसी को पसंद नही होता है पर यही आदत आपको दुसरो से अलग बनती है और आपके इस आदत लोग पसंद करंगे तो आपको भी हि फायदा होगा और आपकी काम के प्रति विचारधारा ही बदल जाएगी | बस आप हमेशा थोडा सा ज्यादा करने की कोशिश करे |

10. सफलता की पहचान 


जब आप लक्ष्य की तरफ बढ रहे है तो आपके पीछे भी कई लोग छूटेंगे आपसे आगे  भी बहुत लोग होंगे आपके दोस्त भी बनेंगे आपके दुश्मन भी | उस समय आपको महसूस होगा की आप सही रास्ते जा रहे है या गलत , आपकी मंजिल कितनी दूर है अभी तक, या  वाकई आप अपनी मंजिल तक पहुच चुके है | अगर जब कोई लोग आपकी आदत , आपके काम की नक़ल करेंगे, लोग आपकी तरह बनाने की कोशिश करे लोग आप से सलाह ले तब समझ लेना की आपने सफलता से हाथ मिला लिया है

सफल बनकर रहना चाहते है तो हमेशा निरंतरता रखे कभी किसी को निराश न करे और हमेशा लोगो की सहायता करे ,कभी भी खुद को महान समझने की कोशिश ना ही करे न झूठ बोल कर खुद को बेवकूफ बनाये और अपना भरोसा कायम करे ताकि लोग आप पर आँख मूंद कर भरोसा कर सके, असली सफलता तब मिलेगी आपको |
आपको सफलता प्राप्त करने के लिए बताये गये इन 10 सफलता के सूत्र का पालन करे तो निश्चिय ही आप सफल इन्सान बन जायेंगे

Saturday, 24 September 2016

क्रिकेट की 20 मजेदार बाते जो आप नही जानते होंगे ?

क्रिकेट 20 फैक्ट्स
क्रिकेट एक बहुत ही पोपुलर मजेदार गेम है | इस खेल को खेलने और देखने में बहुत ही मजा आता है |कभी कभी इस खेल में ऐसी भी घटाने ,बाते हो जाती है जो मजेदार फैक्ट और आकर्षक यादे बन कर जाती है | क्रिकेट खेल में कई बार ऐसे वकया हो जाते है जिन्दगी भर हसाने को मजबूर कर देते है | क्रिकेट एक बहुत ही बड़ा खेल है और इसके बहुत से ऐसे वाकया भी है जो आपको नही पता होता है पर वो अकड़े बहुत ही महत्वपूर्ण और चौकाने वाले भी होते है शायद उन बातो को देख आपको विश्वास नही होता होगा की ऐसा भी हुआ होगा |
कुछ ऐसे ही बाते आपको में बता रहा हु जो दिलचप्स फैक्ट बने है , एक बड़े ही intersting तथ्य ......


 क्रिकेट की 20 मजेदार बाते जो आप नही जानते होंगे ?

क्रिकेट से जुडी 20 ऐसी मजेदार बाते जो आपने शायद ही सुनी होगी पर आपको ये intersting फैक्ट्स पड़ कर मजा आ जायेगा 

तो जानते है क्रिकेट की वो दिलचप्स बाते 

1.   11-11-11 को 11:11 बजे साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 111 रन चाहिए थे. एक और संयोग जिसे जानकर दिलचप्स लगता  है. न .
2. इंग्लैंड के क्रिकेटर एलेक स्टीवर्ट का जन्म 8-4-63 को हुआ था और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 8463 रन बनाए. यह अपनी तरह का एक संयोग ही है 

3. 21 सदी में इंडिया के खिलाफ जितने भी बड़े शतक लगे है वो सब इशांत शर्मा की वजह से ही लगे  है .है न मजेदार तो जानते है कैसे 
एजबेस्टन 2011 इंग्लैंड - इशांत ने कैच छोड़ा एलेस्टरकुक ने 294 रन बनाये 
सिडनी 2012 ऑस्ट्रेलिया - इशांत ने कैच छोड़ा माइकल क्लार्क ने 329 रन बनाये .
वेलिगंटन 2013 न्यूजीलैंड -इशांत ने कैच छोड़ा मकुलम ने 302 रन बनाये.

4. एक ओवर में सबसे ज्यादा कितने रन बनाए गये है, ये केवल रिकॉर्ड 36 रन नही है, यह 77 रन का है. ऐसा न्यूजीलैंड के एक घरेलू मैच में हुआ था. आइडिया यह था कि बैट्समैन को ज्यादा से ज्यादा रन बनाने का मौका दिया जाए, ताकि वह अपने आखिरी दो विकेट गंवा सके. गेंदबाज ने भी ऐसा ही किया और 77 रन लुटाए. हालांकि मैच का नतीजा ड्रॉ ही रहा.

5. वनडे क्रिकेट में लगातार चार मैचों में 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम हैं. न तो सचिन तेंदुलकर ऐसा कर पाए और न ही पोटिंग और विवियन रिचर्ड्स उर न कोई और.

6. इंजमाम उल हक  गेंदबाजी भी करते थे. इंटरनेशनल क्रिकेट में इंजमाम को उनकी पहली गेंद पर विकेट मिला था पर इंजमाम उल हक को लोग उनके भारी शरीर और रन आउट होने के लिए जानते है.

7. भारतीय स्पिनर बापू नाडकर्णी ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 जनवरी 1994 में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके थे 

8. आपको आश्चर्य होगा कि अगर निर्धारित बैटिंग पोजिशन की बात करें, तो शोएब मलिक, लांस क्लूजनर, हसन तिलकरत्ने, और अब्दुर रज्जाक ने वनडे क्रिकेट में सभी दस पोजिशन पर बल्लेबाजी की है.

9. 1992 में सचिन तेंदुलकर टीवी रिप्ले के जरिए थर्ड अंपायर के हाथों आउट करार दिए जाने वाले पहले बल्लेबाज बने. फील्डर साउथ अफ्रीका के जोंटी रोड्स थे. अगले दिन उसी टेस्ट मैच में जोंटी रोड्स ठीक उसी तरह सचिन के हाथों रन आउट करार दिए गए. इसी को कहते हैं जैसे को तैसा.

10. क्रिस मॉर्टिन और बी. सी. चंद्रशेखर ने अपने करियर टेस्ट रन से ज्यादा विकेट लिए हैं.बीसी चंद्रशेखर ने 58 मैचों में 167 रन बनाए और 242 विकेट हासिल किए, जबकि  मार्टिन ने 71 मैचों में 123 रन बनाए और 238 विकेट लिए

11. भारत को वर्ल्डकप के एक मैच में 355 रन का लक्ष्य मिला था उस मैच में सुनींल गावस्कर ने 174 बॉल में मात्र 36 रन बनाये थे आपको बता थे इस मैच में वो ओपनिंग में आये थे

12. धोनी और रैना ने एशिया एक बार एक बार भी बड़ा स्कोर नही किया है |

13. वीरेंद्र सहवाग के तीनो फॉर्मेट में बड़े स्कोर के मजेदार आकडे है वो इस प्रकार है 
टी20 में 119, वनडे में 219 और टेस्ट मैच में 319.

14. आप जानते है की जब 1989 में सचिन का डेब्यू हुआ था तब उनके साथ 23 खिलाडियों ने अलग अलग देश से भी डेब्यू किया था पर सचिन और क्रिस केयर्स (न्यूजीलैंड) के अलावा किसी का लम्बा कैरिएर नही चल सका .

15. सचिन तेंदुलकर एक बार ही 0 पर आउट हुए थे (रणजी कैरियर ) जो भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया था और बहुत ही चर्चा में रहा था.

16. विराट कोहली के भारतीय टीम में आने के बाद भारत ने 5 बार 300 रन के स्कोर का पीछा करके जीत हासिल की है.

17. सर डॉन ब्रेडमेन ने अपने पुरे क्रिकेट कैरियर में 6 छक्के ही लगाये है 

18. ग्रीम स्मिथ ने 100 टेस्ट मैचो में की है जो आज तक कोई नही कर पाया है .

19.क्रिस गेल की एक मात्र खिलाडी है जिन्होंने टेस्ट मैच में पहली गेंद पर छक्का लगाया है .

20.सचिन तेंदुलकर वो खिलाडी है जिनको पहली बार थर्ड अम्पायर के द्वारा आउट करार दिया गया था.



क्रिकेट में ऐसे और भी मजेदार दिलचप्स तथ्य है पर यहाँ पर  क्रिकेट 20 intersting बाते बताई गयी है जिससे पड़ कर आपको मजा भी आया होगा | ऐसे ही और भी मजेदार फैक्ट की अपडेट के लिये यहाँ  पढते रहिये ....

Sunday, 18 September 2016

सफलता भी कर सकती है नुकसान | कैसे ?




सफलता भी करती है नुकसान
सफलता ! है न एक बहुत ही प्यारा नाम | हर एक व्यक्ति की चाहत होती है सफल होना लेकिन हर कोई सफलता को भी नही पा सकता है सफल बनने के लिए  बहुत लोग कठिन मेहनत से काम करते है फिर  कुछ ही लोगो के हाथ लगती है सफलता | लेकिन सफलता के भी दो पहलु होते जैसे हर एक चीज के दो पहलु होते है ये आप सब भी जानते ही होंगे | सफलता के इन दो पहलुओ में एक पहलु आपको हमेशा सफल बनाती है पर दुसरे पहलु में आपको सफल होने  का नशा छड़ा देती है और  नशा आप पर इतना हावी हो जाता है की आपके इसके बिना कुछ भी नया  सोच  नही सकते है और जो है आप  उसको ही सफलता मान लेते है |

सफलता क्या होती है 


सफल का मतलब होता है स+फल |  यानि पूर्ण रूप से फल की प्राप्ति | सफलता क्या है , जो हम चाहते है उसको  पा लेना | सुख , शांति, प्रेम , इज्जत को पाकर जो अनुभव होता है वो बहुत ही मन को शांत और ख़ुशी प्रदान करने वाला होता है  तब जो ख्याल आता है वो है सफलता |

सफलता के लिए आप क्या कुछ नही करते है | कड़ी मेहनत और काम करने के बाद आप सफलता से हाथ मिलते है पर अगर यही सलफता आपके लिए नुकसानदाय हो तो ...........................


सफलता भी कर सकती है नुकसान | कैसे ?

सुनने में थोडा अजीब लग रहा होगा पर ये सच है की कभी कभी सफलता भी नुकसान देती है जब ऐसी स्तिथि आप पर हावी होती है ..............

अत्यधिक आत्मविश्वास


Silhouette, Man, Jump, Motivation, Trust
अगर देखा जाये तो आत्मविश्वास के बिना सफलता को पाना भी मुश्किल है | आत्मविश्वास होना हर व्यक्ति के लिए अच्छी बात है लेकिन आत्मविश्वास का अति (ज्यादा ) होना नुकशानदायक भी होता है ओवर कॉन्फिडेंस होने से गलतियाँ करन स्वाभाविक है | फिर आपको लगता है की आप ही सही है ,मै कोई गलती नही कर सकता हु ,मुझे कुछ सुधर करने की जरूरत नही है | पर सही मायने में यही गलती कर रहे होते है जो आपके लिए बहुत बड़ा नुकसान होता है | इन सब बातो से आपको बचना चाहिए, इनको खुद पर कभी हावी नही होने देना चाहिए और  हमेशा कुछ नया सिखने की चाहत रखनी चाहिए जिस से सफलता ही आपकी दुश्मन न बने |

मानसिक तनाव 

mansik tansion

तेजी से बदले माहौल से भी हमारे दिमाग पर भी असर पड़ता है | सफल होने के बाद भी tantion आपका पीछा नही छोडती है |मानसिक तनाव होने के भी बहुत से कारण होते है | मानसिक तनाव का सीधा असर आपके शरीर और स्वाथ्य पर पड़ता है और कई बार आपके दोस्तों और अपनों से रिश्ते भी ख़राब हो जाते है | इसलिए मानसिक तनाव भी आपकी सफलता के बाद भीं आपके लिए नुकसांनदायक है | इन सब से बच कर आपको अपने जिम्मेदारियों को पूरा करे |


निरन्तरता का आभाव 

निरंतरता  की कमी

जिस तरह सफल बनने की लिए आप निरंतर मेहनत करते है पर सफल होने के बाद धीरे धीरे आपकी निरंतरता में भी अभाव आ जाता है जो उसके लिए नुकसान के सिवाय और कुछ नही होता है | जैसे आपने निरंतर मेहनत करके मुकाम हासिल किया है | निरंतरता होने से आपके कोई भी मुसीबत नही टिक पाई ,कोई भी आपकी राह में अवरोध नही रहा वैसे ही आप निरंतरता को बनाये रखे आप जिस की चाह रखते है उसको हासिल करने में कोई भी नही रोक सकता है
महाराणा प्रताप को तो आप जानते ही होंगे उन्होंने वन वन घूम आकर घास की रोटिय खायी पर अपने निरंतर प्रयत्न नही छोड़ा तो उसका कोई भी उन्हें झुका नही पाया
वो थी उनके लिए सफलता 

कम्फर्ट जोन (comfort zone )

कम्फर्ट जोन


सफलता मिलने के बाद व्यक्ति का जीवन एक दायरे तक सिमित कर लेते है फिर वो लोग अपने काम के अलावा बहर की दुनिया के बारे में कभी जानना चाहते है  उनको लगता है की हम इसके अलावा कुछ नही कर सकते है और अपनी क्षमताओ को भी कैद कर लेते है | अपने आप को परखने और खुद की क्षमताओ को कभी कम न करे और हमेशा कुछ नया और असीमित दायरे में करे |

Friday, 16 September 2016

खुद बनाये जीमेल को बेहतरीन और सुरक्षित

Gmail, E-Mail

हेल्लो फ्रेंड्स , आज का दौर इन्टरनेट का है और इस समय में हर व्यक्ति इन्टरनेट का उपयोग करता है | इन्टरनेट उपयोग करने वाले जीमेल का तो प्रयोग तो करता ही होगा | जीमेल एक गूगल की ही सर्विस है जिसे गूगल अकाउंट भी कहते है | कई लोग है जो ई-मेल में याहू मेल ,हॉट मेल का भी उपयोग करते है पर जीमेल एक प्रकार से ई-मेल का पर्याय बनता जा रहा है | जीमेल account बनाया हुआ है आपका तो जीमेल समय समय पर यूजर को ध्यान में रखकर कई फीचर उपलब्ध करवाता है |
जीमेल id को आप खुद बेहतर और सुरक्षित बना सकते है अगर आप इसके लिए खुद बडिया apps और प्लग-इन का उपयोग करे

खुद बनाये  जीमेल को बेहतरीन और सुरक्षित  इन apps की मदद से 

चलिए जानते है ऐसे ही बहतरीन apps के बारे में जो आपके जीमेल id के यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना सके 

1. अग्ली ईमेल 

ये app आपके जीमेल account को ट्रेक होने से बचाता है | ऐसे कई ट्रैकिंग टूल है जिस की मदद से लोग आपकी लोकेशन, आपने कब account खोला और आपने account में क्या क्या किया सब कुछ जान सकते है |
इन सब से बचने के लिए आप गूगल क्रोम एक्सटेंशन  का अग्ली ईमेल इनस्टॉल कर लीजिये ये हर एक पर नजर रखेगा जो आपके जीमेल को ट्रेक कर रहा है और ये भी बतायेगा की कब आपके account को ट्रेक किया जा रहा है |

2. बूमरैंग 

इस प्लून-इन में बहुत अच्छे फीचर मौजूद है इसमें सबसे अच्छा फीचर ये है की इसमें सेंड इट लेटर का आप्शन होता है अगर आप किसी टाइम बिजी होने वाले है पर आपको मेल सेंड करना है तो आप मेल का शेड्यूल पहले से बना के रखे फिर वो मेल उसी फिक्स किये टाइम पर अपने आप सेंड हो जायेगा चाहे आप ऑफलाइन हो ऑनलाइन इस से कोई फर्क नही पड़ता |

3. सॉर्टेड 

सॉर्टेड की मदद से आप इनबॉक्स को लिस्ट में बदल सकते है जिस से आप अपने वोर्कफ्लो को आसानी से कस्टमाइज है इसमें आप एक से ज्यादा लिस्ट को आपस में जोड़ भी सकते है और लिस्ट को नाम भी दे सकते है | आप अपने क्रम के अनुसार रख कर इनबॉक्स में काम की चीजे और बेकार चीजे छात कर अलग अलग कर सकते है |


4. फाइंड बिग मेल 


कई बार ऐसा हो जाता है की आपका इनबॉक्स फुल हो जाता है | कई बड़ी बड़ी साइज़ के अटैचमेंट मेल की वजह से इनबॉक्स का स्पेस कम हो जाता है फाइंड बिग मेल बड़ी साइज़ के फाइल  के मेल को फाइंड करता है फिर चाहे आप बिना काम के मेल को delete कर के इनबॉक्स के स्पेस को बड़ा भी सकता है 

5. वाइजसटैम्प 

ये एक बेहतरीन क्रोम एक्सटेंशन  app है जिसके मदद से आप अपने सिग्नेचर को कस्टमाइज कर सकते है एवम फॉण्ट, साइज़, कलर भी चूज कर सकते है | आप अपने सिग्नेचर को फेसबुक, आरएसएस फीड,  ट्विटर से भी जोड़ सकते है |


6. अनसब्सक्राइबर 

ये app खास आईफोन के लिए है इस app की मदद से मेल , newslatter को एक ही टेप में अनसब्सक्राइबर कर सकते है | किसी भी newslatter को अनस्बसक्राइबर करने के लिए बाई तरफ स्वाइप करे और अन्स्बस्क्राइबर मेल newslatter को एक टैप से delete कर सकते है |

7. फुल कांटेक्ट 

ये गूगल क्रोम एक्सटेंशन app ईमेल भेजने वाले का सोशल प्रोफाइल , जॉब टाइटल बताता है फिर आप उसको ट्विटर , फेसबुक , instagram, पर ट्वीट, फोटोज , स्टेटस चेक कर सकते है और उसके ऑर्गनाजेशन की पूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते है |


8. मेलट्रेक . आईओ


इस app के जरिये हम whatsapp की तरह ही जान सकते है(1 टिक और 2 टिक ) की मेल  सेंड हुआ और मेल कब खोला या देखा गया है रियल टाइम नोटीफिकेशन के लिए पॉप अप डेस्कटॉप अलर्ट का भी आप्शन होता है |




फ्रेंड्स आप अब जान ही गये होंगे की apps और प्लग-इन की सहायता से आप अपने जीमेल account को सुरक्षित और बेहतरीन बना सकते है अगर आपने भी गूगल अकाउंट यानि जीमेल id बना रखी है तो आप भी इन apps की मदद से जीमेल के स्मार्ट यूजर बन जाइये |


धन्यवाद !

Thursday, 15 September 2016

whatsapp से खुद को अनब्लॉक कैसे करे

                                  whatsapp se khud ko unblock kaise kare

whatsapp के बारे में आप सब जानते ही होंगे | whatsapp एक बहुत ही पोपुलर messangger है |
जिस पर हम दोस्तों से ऑनलाइन चैटिंग, कॉलिंग भी कर सकते है पर कई बार हम देखते है की हमारे फ्रेंड्स किसी बात को लेकर नाराज हो जाते है और वो हमे whatsapp पर block कर देते है फिर हम उनसे बात करना  चाहे या ग़लतफ़हमी को दूर करना चाहे तो भी हम उनसे बात नही कर सकते है | एशि स्थिति में हम खुद को whatsapp से unblock कैसे करे ये सोचते है की काश कोई एशि ट्रिक मिल जाये जिस से हम खूब फ्रेंड्स के whatsapp से अनब्लॉक हो सकू |


अगर आप वाकई में अनब्लॉक होना चाहते है तो आप के लिए ये एक बहुत हु बड़ा जानकारी है आप ये step follow करते जाये और आखिर में आप देखेंगे की आप फ्रेंड के whatsapp से अनब्लॉक हो चुके होंगे |


whatsapp से खुद को अनब्लॉक कैसे करे 

आप को बताये जा रहे है वो step by step follow कने है जो इस प्र्त्कर है 


step 1 .

सबसे पहले आप whatsapp के setting में जाये और उसके बाद setting में account के आप्शन पर क्लिक करके ओपन करे |

उसके बाद आपको account में delete my account का आप्शन दिखाई देगा उसको ओपन करना है 

  • setting <account <delete my account  

step 2. 


अब आप उसमे अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे जिस नंबर से आपका whatsapp account बना हुआ है |
और अपना whatsapp account delete कर दे 
don't worry  आपको घबराने की जरूरत नहीं है इसी नंबर से आपका whatsapp वापिस भी बन जायेगा | आप  ग्रुप और एडमिन से रिमूव हो सकते है तो आप आपने विश्वासी दोस्त को ग्रुप एडमिन बना ले जिस से वो आपको आप ऐड भी कर सके और वापिस एडमिन भी बना सके 

step 3. 

इतना कुछ करने के बाद आप अपने whatsapp को uninstall कर दे |whatsapp uninstall होने के बाद आप अपने मोबाइल फोन को restart कर दे |

step 4.

 अब आप whatsapp को दौबारा से इनस्टॉल करे और फिर से उसी नंबर से whatsapp पर अपना उसी नंबर से account बना ले 
जब आप वापिस देखेंगे तो आपके जिन फ्रेंड्स से ब्लाक थे उन सरे फ्रेंड्स से आप अनब्लॉक हो चुके है |


उम्मीद करता हु की खुद को whatsapp से unblock कैसे करते है की साडी प्रक्रिया समझ में आ चुकी होंगी और आप अपने फ्रेंड्स के ब्लाक लिस्ट से भी अनब्लॉक हो उसके होंगे 

धन्यवाद !






अगर आप को किसी भी प्रकार की प्रोब्लम है तो आप हमे कमेंट करके बता सके है हमे आपकी सहांयता करने में खुसी होंगी | 

Tuesday, 23 February 2016

Hindi Birth Day Shayari



Janmdin ki bhadhai ho!

Aap wo phool ho jo gulshan mein nahin khilte,
Par jis pe aasmaan ke farishte bhi fakr hai karte,
Aap ki zindagi hadd se zyada kimti hain,
Janam din aap hamesha mnaye yu hi hanste hanste.
Janamdin Mubarak

Monday, 22 February 2016

sad shayari bewafai



Kaash wo samjhte iss dil ki tadap koo,
Toh hamein yu ruswaa naa kiya jata,
Yein berukhi b unkee manzur thee hamein,
Ek baar bas hamein samajh liya hota!

Sunday, 21 February 2016

love shayari for you

ये लम्हे, ये पल हम बरसों याद करेंगे,
ये मौसम चले गये तो हम फर्याद करेंगे,
इन सपनों की तस्वीरों से,
इन यादों की जंजीरों से अपने दिल को..

Monday, 15 February 2016

New Sad Shayari Collection 2016



In Aasuon Ko Apni Palkoh Tak Laaya NaKaro,
Apne Dil Ki Baat Kissi Ko Bataaya Na Karo,
Mutthi Me Namak Liye Ghoomte Hai Log,
Zakham Yeh Dil Ke Kisi Ko Dikhaaya Na Karo!

Romantic Shayari

Dil me humne tumhaare pyar ki dastaan likhi hain,
Naa thodi naa tamaam likhi hain,
Kabhi humaare liye b dua kar liya karo sanam,
Humney toh har ek saans tumhaare naam likhi hain!

Tuesday, 9 February 2016

New Love Shayari



बदलना आता नहीं हमे मौसम की तरह,
हर इक रुत में तेरा इंतज़ार करते हैं,
ना तुम समझ सकोगे जिसे क़यामत तक,
कसम तुम्हारी तुम्हे हम इतना प्यार करते हैं|

Monday, 8 February 2016

Propose day shayari

Yun To Sapne Bahut Hasi Hote Hai, 
Par Sapno Se Pyaar Nahi Karte, 
Chahate To Tumhe Hum Aaj Bhi Hai, 
Bas Izhar Nahi Karte!!!

valentines day shayari 2016



Kitna bhi chaho, na bhol paoge
Hum se jitna dur jao nazdik paoge
Humein mita sakte ho to mita do
Yaadein meri,
magar…
Kya sapno se juda kar paoge humein..............

Thursday, 28 January 2016

Welcome in my blog.